Welcome to SPN Report   Click to listen highlighted text! Welcome to SPN Report
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

Moradabad News : निलंबित लेखपाल तहर सिंह का एक और खेल उजागर, साले के नाम निकली सरकारी जमीन

(रिपोर्ट : सौरभ पूठिया)

मुरादाबाद। सरकारी जमीन पत्नी के नाम कराने के मामले में निलंबित बस्तौर के तत्कालीन लेखपाल तहर सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब यह भी सामने आया है कि लेखपाल ने न केवल पत्नी के नाम सरकारी जमीन कराई, बल्कि तैनाती के दौरान अपने साले के नाम भी जमीन की खरीद-फरोख्त कराई गई।
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि साले के नाम जमीन दर्ज कराने के लिए एक ही दिन में वरासत की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद जेल से अनुमति लेकर संबंधित कास्तकार के जरिए बैनामा भी कराया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने मामले को और गंभीर बना दिया है। बताया जा रहा है कि फरीदपुर हमीर समेत कई स्थानों पर जमीनों का विस्तृत चिट्ठा भी जांच में सामने आया है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि मामला केवल एक-दो जमीनों तक सीमित नहीं है। ऐसे में लेखपाल पर शिकंजा और कसना तय माना जा रहा है।

गौरतलब है कि धीमरी गांव में करोड़ों रुपये कीमत की करीब पौने दो बीघा सरकारी जमीन पत्नी प्रियंका रानी के नाम कराने के मामले में लेखपाल पहले ही निलंबित चल रहा है। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी अनुज सिंह से की गई थी, जिसके बाद एसडीएम सदर डॉ. राममोहन मीणा ने जांच की थी। जांच में गाटा संख्या 1081 की 1130 वर्ग मीटर जमीन लेखपाल द्वारा पत्नी के नाम कराए जाने की पुष्टि हुई थी।

लेखपाल तहर सिंह ने अपने बचाव में दावा किया है कि उक्त जमीन उन्होंने अमरजीत सिंह से 12 लाख रुपये में खरीदी थी और इसके लिए विभाग से अनुमति भी ली गई थी। हालांकि जांच रिपोर्ट के आधार पर अमरजीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। फिलहाल विभागीय जांच जारी है और नए तथ्यों के सामने आने के बाद लेखपाल की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

DM Moradadabad Shri Anuj Kumar

पूरे प्रकरण की शिकायत डीएम अनुज सिंह से होने के बाद लेखपाल की जांच शुरू की गई थी। जांच में जो सामने आया सभी को चौंका दिया। लेखपाल ने पत्नी प्रियंका के नाम सरकारी जमीन करा दी तो वहीं साले के नाम भी जमीन की खरीद फरोख्त हुई। फिलहाल पूरे मामले की जांच डीएम अनुज सिंह की देख-रेख में चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!