Welcome to SPN Report   Click to listen highlighted text! Welcome to SPN Report
राजनीतिलोकल न्यूज़

Moradabad : हमेशा विवादो मे रहने वाले महापौर ने सदन मे लगवा दिये “भारत माता की जय” “जय श्री राम” के नारे, विपक्षी पार्षदों ने किया बहिष्कार

नामित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह मे घमासान, एमएलसी डा0 जयपाल सिंह व्यस्त ने शांत किया मामला

मुरादाबाद। नगर निगम के नामित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में उस समय हगामें की स्थिति बन गई जब शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात महापौर विनोद अग्रवाल ने “भारत माता की जय” “जय श्री राम” के नारे लगा दिये। तभी विपक्षी काग्रेस के पार्षदों ने समारोह का बहिष्कार कर सदन को छोड़ दिया। सभी काग्रेस पार्षद नारे लगने के बाद मिनी सदन से बाहर निकल गये।

हमेशा विवादो से घिरे रहने वाले महापौर ने इस बार भी नये विवाद मे घिर गये। मामला कोई बड़ा नही है लेकिन विपक्ष के पार्षदो को बुरा लग गया। विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया और यहां तक कह दिया कि एक मेयर को सदन की गरिमा बनाये रखनी चाहिये। ये किसी पार्टी का कार्यक्रम नही बल्कि पार्षदों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम है।

मेयर को सदन की गरिमा बनाये रखनी चाहिये। हालाकि नारे लगने के बाद एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने इसकी कठोर निन्दा की और क्हा कि ये सदन की गरिमा के खिलाफ है। काग्रेस पार्षद दल के नेता अनुभव महरौत्रा ने इसका कड़ा विरोध किया और क्हा कि महापौर को ऐसे सदन मे नारेबाजी नही करानी चाहिये थी। ये कोई पार्टी का कार्यक्रम नही था। यह एक सदन का शपथ ग्रहण सामरोह था। इसमे हर धर्म जाति के लोग शामिल थे। ऐसे कार्यक्रमों में राजनिति करना गलत है।

बरहाल महापौर ने इस मामले मे कुछ भी बोलने से मना कर दिया। लकिन भाजपा के राम बलराम की सरकार में “जय श्री राम” “भारत माता की जय” के नारे तो लगना तो जायज है क्योकि राम के नाम पर ही भाजपा यूपी के मैदान में उतरी और राम को उनका हक भी दिलवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!