Moradabad News : वेबसिरीज द पिरामिड स्कीम में दिखेगें मुरादाबाद के जादूगर अजय दिवाकर

(रिपोर्ट : सौरभ पूठिया)
मुरादाबाद। मुरादाबाद शहर के युवा जादूगर एवं बीजेपी के पूर्व पार्षद चौधरी अजय दिवाकर (जादूगर मिस्टर इंडिया) ने वेब सीरीज द पिरामिड स्कीम में अभिनय कर मुरादाबाद का नाम रौशन किया है। ऋषिकेश में मई 2025 को इस वेब सीरीज की शूटिंग हुई थीए जो पांच जून 2026 को ओटीटी एमाजोन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है।
इस वेब सीरीज में अजय दिवाकर ने जादू के हुनर का प्रदर्शन करते हुए अहम किरदार निभाया है। चौधरी अजय दिवाकर जादू कला से समाज में जागरुकता फैला रहे हैं। वह भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार.प्रसार से भी जुड़े रहे हैं।
उन्होंने मतदाता जागरुकता, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ.बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, तंबाकू निषेध, परिवार नियोजन और एड्स नियंत्रण जैसे विषयों पर जादू के माध्यम से लोगों को जागरुक किया है। कोरोना काल में भी उन्होंने कोरोना योद्धा के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।
इसके अलावा उनका नाम इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड, ओएमजी वर्ल्ड रिकार्ड और जीनियस वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज है। वेब सीरीज में उनकी सहभागिता से शहर के कला और सांस्कृतिक जगत में खुशी का माहौल है।
देखियें वेबसिरीज शूटिग की कुछ झलकियां






