Welcome to SPN Report   Click to listen highlighted text! Welcome to SPN Report
यूपीलोकल न्यूज़

Moradabad : कुंदरकी विधायक व डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का टैक्टर पर लिया जायजा

(ब्यूरो रिपोर्ट)

मुरादाबाद। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह व जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने शुक्रवार को मूढ़ापांडे क्षेत्र में कोसी नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ट्रैक्टर से जायजा लिया। कुंदरकी विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ पूरे क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। प्रशासनिक टीम पूरी तरह सतर्क है और राहत व बचाव के कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।

वहीं जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति,जलभराव व प्रशासन द्वारा की गई राहत और बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर विस्तारपूर्वक जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बाढ़ शरण स्थलों, मेडिकल कैंप व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

इसके साथ ही आवश्यकता के अनुसार तत्काल राहत और बचाव कार्यों को सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पानी का भराव है, हालांकि जलस्तर तेजी से कम भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जलस्तर व बाढ़ की स्थिति में किसी भी बदलाव की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!