Welcome to SPN Report   Click to listen highlighted text! Welcome to SPN Report
यूपीलोकल न्यूज़

IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन करायेगी दक्षिण भारत दर्शन के साथ 4 ज्योतिर्लिंग और स्टेचू ऑफ़ यूनिटी यात्रा के दर्शन

31 जूलाई से शुरू होगी यात्रा, IRCTC की Website पर कर सकते है टिकट बुंकिग

लखनऊ। आईआरसीटीसी गर्मी के सीजन में अपने यात्रियों के लिए भारत दर्शन यात्रा के तहत दक्षिण भारत और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने जा रहा है। यह यात्रा दो ट्रेनों के माध्यम से यात्री कर सकते हैं
आपको बताते चले कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। आईआरसीटीसी को स्टेशनों, ट्रेनों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने एवं पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।

पहली यात्रा इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लि० (आईआरसीटीसी) गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा दक्षिण भारत यात्रा की होगी। इस यात्रा के मुख्य आर्कषण तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर) आदि होगें। इस ट्रेन में उतरने/चढने के स्टेशन गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ललितपुर आदि होगे। यात्रा की तिथि 31.07.2026 से 11.08.2026 तक 11 रात एवं 12 दिन की होगी। इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है। इस पैकेज का किराया इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) रू0- 23,560/- प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) रू0-39,100/- प्रति व्यक्ति, कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) रू0-51,760/- प्रति व्यक्ति रहेगा।

दूसरी यात्रा इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लि० (आईआरसीटीसी) गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा 4 ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के दर्शन यात्रियों को कराये जायेगें। इस यात्रा के मुख्य आर्कषण महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), स्टेचू ऑफ़ यूनिटी रहेगें। इस ट्रेन में उतरने/चढने के स्टेशन गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ललितपुर आदि होगे। यात्रा की तिथि 17.08.2026 से 26.08.2026 तक 09 रात एवं 10 दिन की होगी। इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है। इस पैकेज का किराया इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) रू0-18,380/- प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड श्रेणी (3 एसी क्लास) रू0-29,570/- प्रति व्यक्ति, कम्फर्ट श्रेणी (2 एसी क्लास) रू0-38,870/- प्रति व्यक्ति रहेगा। इस यात्रा सेवा मे LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है।

दोनों यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। यात्रा के बारे में अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी के नम्बरों  9236391923, 9236391908, 8287930908, 9236391925, 8303555714, 8287930926, 9415042930 पर सम्पर्क कर सकते है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!