Welcome to SPN Report   Click to listen highlighted text! Welcome to SPN Report
यूपीराजनीति

Moradabad News : पीडीए को जिताएंगे संविधान को बचाएंगे : सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिँह

समाजवादी पार्टी की मायिक बैठक में गुंजा अनुशासन से शासन की ओर का नारा

मुरादाबाद। रविवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक और महर्षि कश्यप जी की जयंती एवं महाराजा निषादराज गुह्य जी की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पितकर विनम्र श्रद्धांजलि एवं नमन करते हुए सर्वप्रथम दोनों महापुरुषों एवं भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग वक्ताओं ने की समाज से दोहरे वर्ताव की निंदा की ।
जिलाध्यक्ष जयवीर सिँह यादव ने मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुये नारा दिया चलो चलें ‘अनुशासन से शासन’ की ओर!
पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह मासिक बैठक मे दिखाई दिया। इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी ‘पीडीए सरकार बनाने’ और ’संविधान बचाने’ के लिए कटिबद्ध-प्रतिबद्ध है। सच तो यही है कि जब पीडीए सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा, जब संविधान बचेगा तभी अधिकार और आरक्षण बचेगा, तभी युवाओं को भेदभाव के बिना काम-कारोबार -रोज़गार के बराबर मौके मिलेंगे, नौकरी मिलेगी। वो अपने घर-परिवार के सपने पूरे कर पाएंगे और सम्मान से जीवन जी पाएंगे।
‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने के महा-लक्ष्य की असीम ऊर्जा से भरे उप्र के युवा इस बार भाजपा का कोई भी चुनावी घपला, चालबाज़ी, जालसाज़ी और घोटाला नहीं चलने देंगे। पीडीए प्रभारी हर भाजपाई और उनके संगी-साथियों पर पैनी नज़र रखेंगे और बाहर के राज्यों से आए नक़ली वोट डालनेवाले ‘चुनावी घुसपैठियों’ को खदेड़कर, पकड़कर, वीडियो के सबूत सहित पुलिस के हवाले करेंगे और उन्हें क़ानून से सज़ा दिलाकर ही मानेंगे। भाजपा को 2027 में देश के सबसे कठिन चुनाव का सामना करना होगा। जहाँ सतर्क, सचेत, सावधान पीडीए युवा चौकन्ने रहकर हर एक वोट पर सख़्त निगाह रखेंगे।
पीडीए हमारे मान-सम्मान का इंक़लाब है! अपने पीडीए के उत्थान के लिए हमें ख़ुद आगे बढ़ना होगा हमें ख़ुद ही लड़ना होगा और अपना वक़्त ख़ुद ही बदलना होगा।


जिला महासचिव फुरकान अली बैठक का संचालन करते हुये कहा भाजपा सरकार के कहर की वजह से उप्र में पीड़ित लोगों की एक नई श्रेणी बन गई है, जिसका नाम है : ‘प्रीपेड पीड़ित’। इसका मतलब ये है कि जो लोग बिजली के प्रीपेड मीटर लगाकर बैठे हैं वो स्मार्ट मीटर की ख़ामियों की वजह से बिजली कट जाने पर अंधेरे और गर्मी का संकट झेलने को मजबूर हैं।जब बिजली खाते में बिजली के इस्तेमाल करने से पहले ही पैसा जमा हो जाता है तो फिर सरकार और कंपनी जनता को क्यों परेशान कर रही है। आज देश और प्रदेश हर नागरिक भाजपा सरकार से पीड़ित है खुद भाजपाई भी पीड़ित हैं अंदर ही अंदर भाजपाई सरकार को कोस रहें हैं लेकिन सार्वजनिक रूप से बोल नहीं सकते हैं।


बैठक मे समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अक्षय भटनागर को बनाये जाने पर फूलमाला से स्वागत किया गया।
बैठक मे जिलाध्यक्ष जयवीर सिँह यादव, जिला महासचिव फुरकान फुरकान, पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष केसर अली कुद्दूसी, शाने अली शानू, वसीम कुरैशी, नौशाद पाशा, नवीन यादव, राबूल पाशा, मौ.तकी, विक्रम सिँह यादव, संजीव चौधरी, नबी हसन, तहजीब आलम, तालिब अंसारी, प्रेम बाबू बाल्मीकि, दिलप्रीत सिँह, विजयवीर सिँह, अक्षय भटनागर, हारून पाशा, जयकुमार प्रजापति, दीवांशु सागर, माजिद अली, अशोक सैनी, नाग भारती, राजेश्वरी यादव, दुर्गा शर्मा, सुशील यादव, नन्हें सिँह, मनोज चौधरी, क्यामुद्दीन सैफी, सुरेंद्र शर्मा, अफरोज खान, हसनेन अख्तर, गोविन्द प्रजापति, केदार सिँह, वीरेंद्र प्रसाद, जिगरी मलिक, इश्तियाक सैफी, राहुल यादव, जाहिर आलम, फहीम चौधरी, मौ इल्यास, मौ शारिक, जुनैद अशरफी, वाहन सिँह, विजयपाल सिँह, अख्तर अली, सरदार पाल, शाहिद गामा, आरिफ सैफी सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!