Moradabad : ईद और नवरात्र के दिन आसमां से बरसेगा प्यार का पैगाम, ईदगाह और काली मंदिर पर होगी पुष्पवर्षा

मुरादाबाद। हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के प्रेम की मिसाल को कायम करते हुये 21 फरवरी को मुरादाबाद की ईदगाह और लाल बाग स्थित काली मंदिर में भव्य पुष्पवर्षा की जायेगी। ये पुष्पवर्षा आसमां से हैलीकाप्टर के माघ्यम से की जायेगी। इस भाईचारे का आयोजन समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के सचिव, पूर्व राज्यमंत्री और अखिलेश यादव के चहेते ठाकुर राहुल सिंह द्वारा किया जा रहा है। ठाकुर राहुल हसंह ने 21 फरवरी के लिए स्काई रायल एविएशन कम्पनी से हैलीकाप्टर बुक किया है। और प्रशासन से इस कार्यक्रम की अनुमति मांगी हैं।
आपको बताते चले कि ठाकुर राहुल सिंह सपा के मजबूत कार्यकर्ता रहे है और पूर्व सरकार में राज्यमंत्री भी रह चुके है। वर्तमान में राहुल सिंह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ताल ठोक रहे है। उन्होने अपनी दावेदारी नगर विधानसभा और देहात विधानसभा से की है औश्र अभी तक सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे ह। सरल स्वभाव और सभी से मृदुभाषी रहने वाले राहुल सिंह को क्षेत्र की जनता से भी भरपूर प्यार मिलता रहता है।
यही कारण है कि उन्हाने दानो समुदाय के प्रेम और आपसी सौहार्द को बढाने के लिए आसमां से इस पुष्पवर्षा के अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस पुष्पवर्षा से भाईचारे का एक अलग ही संदेश आवाम में पहुचेगा।




