Welcome to SPN Report   Click to listen highlighted text! Welcome to SPN Report
यूपीलोकल न्यूज़

Moradabad : अटल आवासीय विद्यालय का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

मुरादाबाद। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मंगलवार को बिलारी स्थित अटल आवासीय विद्यालय, पीपली का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं, आवासीय व्यवस्था, खेलकूद और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को लगातार निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने लेखन और प्रकृति से जुड़े अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए।

मंडलायुक्त ने विद्यालय के मेडिकल रूम का निरीक्षण कर दवाइयों और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने 14 से 15 वर्ष की छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा कंप्यूटर कक्ष और पुस्तकालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ नियमित अध्ययन और समाचार-पत्र पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए मंडलायुक्त ने विद्यार्थियों के साथ टेबल टेनिस खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और टीम भावना को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही। मेस के निरीक्षण के दौरान भोजन, स्वच्छता और सुविधाओं की जानकारी लेते हुए छात्राओं की सुविधा के लिए एसी की व्यवस्था का सुझाव दिया।

उन्होंने बालिका छात्रावास के कमरों का निरीक्षण कर साफ-सफाई और सुव्यवस्था की सराहना की। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अंत में मंडलायुक्त ने विद्यालय की आवश्यकताओं और प्रस्तावित सुधार कार्यों की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, आवासीय सुविधाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!