Moradabad : स्काॅलर्स डेन के संचालक विवेक ठाकुर पर पहले एफआईआर अब बिल्डिग सील करने के आदेश

मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्रााधिकरण ने तहसील के पास संचालित स्काॅलर्स डेन कोंचिग की बिल्डिग सील करने के आदेश दिये है। बल्डिग का नक्शा कपड़ा शोरूम के लिए पास कराया गया था लेकिन नियमों को ताक पर रखकर स्काॅलर्स डेन के स्वामी विवेक ठाकुर ने कोचिंग का संचालन शुरू कर दिया। एमडीए अधिकारियों का कहना है कि तहसील के पास बिल्डिग होने से स्थानीय लागों की लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कोचिंग के बहार वाहनों की लम्बी लाइने लगने की वजह से आये दिन जाम की स्थित बन जाती है।
उधर एमडीए वीसी अनुभव सिंह ने बताया कि बिल्डिग सील करने के आदेश दे दिये है। इससे पहले बिल्डिग मालिक को एक नोटिस भी भेजा गया था। जिसके स्पष्टीकरण में कोचिंग संचालक ने क्हा था कि कोचिंग का संचालन नेताओं और अफसरों ने किया है।

सूत्रों की माने तो कोचिंग संचालक विवेक ठाकुर इतना शातिर है कि अपने उपर होने वाली कार्यवाही से बचने के लिए कोचिंग में पढने वाले बच्चों के अभिभावकों की पावर का रौब गाठता है। साथ ही जज, नेता, अफसर और बडे ब्यूरोकेटस की धमक दिखाकर कार्यवाही से बचने की कोशिश करता है।
स्कालर्स डेन के कोचिंग संचालक विवेक ठाकुर पर दो दिन पहले ही धोखाधड़ी का मामला सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया था। विवेक ठाकुर पर आरोप है कि मल्होत्रा ट्रेवल्स के संचालक हेमंत मल्होत्रा की 10 लाख से अधिक की रकम की ठगी की है और रकम मांगने पर धमकाने और जान से मारने की धमकी दी है।




