Welcome to SPN Report   Click to listen highlighted text! Welcome to SPN Report
लोकल न्यूज़

Moradabad News : मंडी चौक की भारत गोटा शॉप में भीषण आगए दमकल ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

मुरादाबाद। मंडी चौक स्थित भारत गोटे शॉप में गुरुवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगते ही दुकान से धुआं और तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

फायर विभाग की तीन गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे ताकि आग आसपास की अन्य दुकानों तक न फैल सके।

घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया। कोतवाली सीओ सुनीता दहिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

फायर विभाग और पुलिस प्रशासन की तत्परता से आग को नियंत्रित करने का प्रयास देर शाम तक जारी रहा, हालांकि समाचार लिखे जाने तक नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका था।

पुलिस और फायर विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!