Moradabad : यातायात के नियमों के लिए स्काउट गाइड संस्था द्वारा चलाया गया सड़क सुरक्षा कैंपेन

मुरादाबाद। भारत स्काउट गाइड संस्था मुरादाबाद द्वारा पीली कोठी चौराहे पर प्रातः कॉल वाहन चालकों को सचेत करने के लिए एक सड़क सुरक्षा कैंपेन चलाया गया जिसमें सभी दुपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए पत्रक वितरित किए गए। पत्रको में पांच सूत्री नियमों का पालन करने का आवाहन किया गया इसमें 1-हेलमेट पहनना, 2- सीट बेल्ट लगाना, 3- संतुलित गति में वाहन चलाना, 4- रॉन्ग साइड वहां ना चलाना, 5-वाहनों को सही जगह पार्क करना। कैंपेन को प्रारंभ करते हुए सह जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने सभी स्काउट गाइड से कहा कि वह स्वयं यातायात के नियमों का पालन करें और सभी को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें क्योंकि जान है तो जहान है जीवन अनमोल है हमें अपने शरीर की देखभाल करनी चाहिए जिससे हम राष्ट्र के लिए अपना योगदान दे सकें। ट्रैफिक इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने सभी कैडेट्स को प्रोत्साहन देते हुए ट्रैफिक सिग्नल्स के बारे में जानकारी दी।

यूथ स्काउट गाइड कमिश्नर बबीता मल्होत्रा ने कैडेट्स के साथ पत्रक वितरित करते हुए हेलमेट ना पहने हुए चालकों को माला पहनाकर सचेत किया और हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनसे हेलमेट पहनना तथा यातायात के नियमों का पालन करने का वचन लिया। जिला सचिव डॉ सुरेंद्र वर्मा ने कैंपेन का संचालन करते हुए सभी स्काउट गाइड को शपथ दिलाई की हम सभी यातायात के नियमों का पालन करेंगे और अपने परिजनों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। सहायक प्रदेशिक संगठन कमिश्नर बृजेश कुमार ने शह जिला विद्यालय निरीक्षक और ट्रैफिक इंस्पेक्टर का स्कार्फ लगाकर स्वागत किया और कैंपेन में प्रतिभागिता करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला संगठन गाइड कमिश्नर गाइड मोनिका ने सभी व्यवस्थाओं मैं सहयोग दिया तथा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहकर कैंपेन को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई।

वाहन चालकों ने भी यातायात नियमों में भागीदारी करने का प्रण लिया आज के कैंपेन में अमित कुमार स्काउट मास्टर अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, रितु प्रभा देवी कन्या इंटर कॉलेज ,राधिका, काजल, दर्शिका तिवारी, प्राची, शगुन, आस्था ,प्रवीण ,वंश, वंशु, यश जौहरी ,अनिकेत सैनी, विवान बिश्नोई, आर्यन प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया।




