Welcome to SPN Report   Click to listen highlighted text! Welcome to SPN Report
यूपीराजनीति

Moradabad : जनसमस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे कांठ विधायक कमाल अख्तर

मुरादाबाद: जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांठ विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कांठ विधायक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कमाल अख्तर जिला अधिकारी अनुज कुमार सिंह के कार्यालय पहुंचे उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने अपने क्षेत्र की जमीनी हकीकत को प्रशासन के सामने रखते हुए कई गंभीर समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की विधायक कमाल अख्तर ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनके क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रामगंगा, गगन और ढेला नदियों पर बने कई रफ्ता (अस्थायी) पुल बेहद जर्जर और खतरनाक स्थिति में हैं बरसात के मौसम में इन पुलों के ऊपर से पानी बहने लगता है जिससे आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो जाता है।

उन्होंने कहा कि कई बार इन पुलों पर हादसे हो चुके हैं जिनमें लोगों की जान भी जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है उन्होंने जोर देकर कहा कि इन रफ्ता पुलों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और सुरक्षा के लिहाज से इन पर मजबूत रेलिंग (गिरारी) लगाई जाए ताकि बरसात के दौरान भी लोगों की आवाजाही सुरक्षित रह सके। उन्होंने यह भी बताया कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में ये पुल ही लोगों के आवागमन का एकमात्र साधन हैं ऐसे में इनकी अनदेखी सीधे तौर पर जनजीवन को प्रभावित कर रही है।

इसके अलावा कमाल अख्तर ने पाकबड़ा नगर पंचायत में पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की भारी कमी है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जल जीवन मिशन के तहत योजना लागू करने के लिए जमीन की आवश्यकता है लेकिन अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई है विधायक ने जिलाधिकारी से मांग की कि संबंधित एसडीएम को तत्काल निर्देश दिए जाएं ताकि जमीन चिन्हित कर उपलब्ध कराई जा सके और योजना को जल्द शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है इसलिए इसमें किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।

कमाल अख्तर ने यह भी कहा कि वह लगातार अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रशासन के संपर्क में हैं और जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे उन्होंने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद जल्द ही धरातल पर काम शुरू होगा और लोगों को राहत मिलेगी वहीं जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने विधायक को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!