Welcome to SPN Report   Click to listen highlighted text! Welcome to SPN Report
राजनीतिराजस्थान

Jaipur News : “बाबा साहब के संविधान से मिला सम्मान और अधिकार” – एम.डी. चोपदार

जयपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संविधान जागरूकता एवं एकता सम्मेलन का भव्य आयोजन।

(रिपोर्ट: असलम खान)

जयपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जयपुर स्थित पीसीसी कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा “संविधान जागरूकता एवं एकता सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री एम.डी. चोपदार ने कहा कि आज भारत का प्रत्येक नागरिक जिस स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहा है, चाहे वह रोजगार चुनने की आज़ादी हो, अपने धर्म का पालन करने का अधिकार हो या अपनी जीवनशैली के अनुसार खाने-पीने की स्वतंत्रता, यह सब बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की देन है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

इस अवसर पर विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों, सोशल मीडिया टीम तथा असम विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाली टीम का शाल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक सफल बनाया। बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक जिले में “सद्भावना सम्मेलन” आयोजित किए जाएंगे, ताकि सामाजिक एकता और भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके

नेताओं ने सराहा कार्यकर्ताओं का योगदान, एकता पर दिया जोर

इस अवसर पर जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल, पीसीसी सचिव ताराचंद सैनी, महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी, आरसी चौधरी, एडवोकेट शगीर अहमद एवं प्रोफेसर हसीना सहित कई वरिष्ठ नेता मंचस्थ रहे। सभी वक्ताओं ने अल्पसंख्यक विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन लियाकत अली झालावाड़ एवं सलमा पिनारा द्वारा किया गया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग के संयोजक एडवोकेट शगीर अहमद ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक) असलम खान मेलावास भी मौजूद रहे और राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!